बुधवार, 4 मार्च 2026

अनुशासन और मैं

 

अनुशासन और मैं


 प्रस्तावना :  जीवन में कुछ यात्राएँ पदचिन्ह नहीं छोड़तींवे चरित्र बनाती हैं। मेरी यात्रा—सेना से शिक्षक बनने तक—ऐसी ही एक यात्रा रही है। यह केवल वर्दी बदलने की बात नहीं थीयह जिम्मेदारी के अर्थ के बदलने की बात थी। सेना में मैंने देश की सीमाओं की रक्षा करना सीखा और शिक्षक बनते ही यह दायित्व बदल गया – अब मुझे विद्यार्थियों के मन और चरित्र की सीमाओं की रक्षा करनी थी। अनुशासनजो एक सैनिक के लिए जीवनरेखा होता हैएक शिक्षक के लिए वह नींव हैजिस पर एक सुसंस्कृत समाज खड़ा होता है। 

सेना में नेतृत्व 'कमांडसे आता हैपर कक्षा में वह 'प्रेरणासे आता है। मेरे लिए शिक्षक बनना सिर्फ नौकरी नहींएक सेवा थी — जो पहले राष्ट्र की थीअब नव-निर्माण की है। मैंने पाया कि सैनिक और शिक्षक में एक अद्भुत समानता है:

·       दोनों राष्ट्र के लिए काम करते हैं, एक सीमा परदूसरा समाज के मूल में।

·       दोनों अनुशासन से चलते हैं, एक युद्ध की तैयारी करता हैदूसरा जीवन की।

·       दोनों को नेतृत्व करना पड़ता है — अपने आचरण से।

 

सेना ने मुझे आदेश दिया — "सेवा करो।" शिक्षा ने मुझसे कहा — "समर्पित रहो।"
अनुशासन इन दोनों के बीच का वह सेतु हैजिस पर खड़े होकर मैंने देखा कि हर बच्चा एक संभावित सैनिक है — जो विचारों की रक्षा करेगासमाज का नेतृत्व भी  करेगा।“वर्दी से डस्टर  तक" मेरी यात्रा कोई विशेष उपलब्धि तो नहीं, पर हाँ यह दर्शाती है कि अनुशासनजहाँ भी होयदि वह मानवीय हो और नेतृत्वपूर्ण होतो वह सृजन करता है — चाहे वह सेना हो या कक्षा।

जीवन के अनुभवों से जो बात मुझे शिक्षक के रूप में समझ में आई वह है कि

"शिक्षक वही है जो स्वयं अनुशासन जीता हैऔर छात्रों में आत्म-अनुशासन जगा देता है।"

अनुशासन की परिभाषा: आदेश से आचरण तक : सैनिक जीवन में अनुशासन का अर्थ स्पष्ट होता है—आदेश का पालन। वहाँ ‘क्यों’ नहीं पूछा जाताबस ‘कैसे’ पूरा करना हैयही सोचा जाता है। लेकिन शिक्षक जीवन में अनुशासन का अर्थ अधिक जटिल और मानवीय है। वहाँ अनुशासन केवल व्यवहार नियंत्रित करने का माध्यम नहीं हैवह एक विचारधारा है। एक आंतरिक प्रतिबद्धता कि “मैं अपने और अपने विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

मैंने अनुभव किया है कि अनुशासन दो स्तरों पर कार्य करता है—बाह्य और आंतरिक।

बाह्य अनुशासन नियमोंसमय-सारणीदंड-प्रणाली से नियंत्रित होता है।

आंतरिक अनुशासन आत्मचिंतनउद्देश्यऔर आत्म-नियंत्रण से उत्पन्न होता है।

सेना में बाह्य अनुशासन पहले सिखाया जाता है और धीरे-धीरे वह आंतरिक बनता है। शिक्षा में भी यही प्रक्रिया होती हैपरंतु उसमें मानवताकरुणा और प्रेरणा के तत्व अधिक आवश्यक होते हैं।

सेना और शिक्षा: अनुशासन का दोहरा दर्शन

सेना और शिक्षा—दोनों ही राष्ट्र के लिए समर्पित संस्थाएँ हैंलेकिन उनके काम करने का तरीका भिन्न है। फिर भीअनुशासन उन दोनों का साझा मूल है।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनुशासन और मैं

  अनुशासन और मैं   प्रस्तावना :    जीवन में कुछ यात्राएँ पदचिन्ह नहीं छोड़तीं ,  वे चरित्र बनाती हैं। मेरी यात्रा—सेना से शिक्षक बनने तक—ऐसी...